दोमुहानी में नये उप स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया गया-

दोमुहानी में नये उप स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया गया-


बिलासपुर – बंसीलाल घृतलहरे नगर वार्ड क्रां. 43 दोमुहानी में आज दिनांक 03/01/2025 को उप स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण समारोह रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रां. 43 के पार्षद श्री प्रदेशी राज जी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी गोयल जी साथ ही जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बाबी पात्रे जी उपस्थित थे पार्षद श्री परदेसी राज जी ने रिबन काटकर सभी वार्ड वासियों की स्वास्थ्य निरोग एवं स्वस्थ रहे मंगल कामना किया ।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र धरर्सीवा के धान खरीदी केंद्रों का दौरा किया-


वहीं अध्यक्ष अश्वनी गोयल जी ने सभी वार्ड वासियों से आग्रह किया कि अपने आसपास स्वच्छता तथा साफ सफाई रखें साथ ही युवकों को नशे से दूर रहने की और शिक्षा के प्रति लगाव रखने की बात कही। साथ ही बाबी पात्रे जी ने सभी प्रदेशवासियों को आगामी चुनाव में सही प्रत्याशी चुने तथा अपने क्षेत्र के विकास के लिए नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इसमें उपस्थित वार्ड के वरिष्ठ नागरिक शिवचरण निषाद राजकुमार डहरियां, गणेशाराम जांगड़े खेलन दास, लक्ष्मी प्रसाद जोगी, अशोक चंद्र सेन नानु कोशले, अंजोर दास, पुनीराम, रामकिशन महिला समूह तथा समस्त वार्ड वासी उपस्थित थे।।

करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड में दुर्घटना, जांच के बाद सुरक्षा खामियों पर कार्रवाई-

मस्तुरी के पाराघाट का सरपंच प्रदीप सोनी बर्खास्त, आबादी भूमि पर कब्जा करवाने सहित कई अपराधों में रहा है संलिप्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

   
                    WhatsApp Group                             Join Now