खास खबर

धान खरीदी केंद्र में जगह नही, धान का उठाव नही होने के कारण धान खरीदी बंद करने का निर्णय-

बिलासपुर। धान केंद्रों में उठाव की समस्या के कारण धान खरीदी प्रभावित हो रही है, जिले के उपवर्जन समय में धान का उठाव नही होने के कारण व्यवस्था चरमरा गई है, वही मस्तूरी ब्लॉक के सेवा सहकारीसमिति मर्यादित धुर्वकारी में धान धान खरीदी प्रांगण में जगह नही होने के कारण समिति ने धान नही खरीदने का निर्णय लिया है, समिति प्रबंधन के इस संबंध में सूचना जारी कर दी है।

धान खरीदी में सुरु से ही अव्यवस्था देखी जा रही है, कही किसानों को धान बेचने में समस्या हो रही हैं तो कही बारदाने की कमी के कारण किसान परेसान होते रहतें है।

   
                    WhatsApp Group                             Join Now