जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र धरर्सीवा के धान खरीदी केंद्रों का दौरा किया-

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र धरर्सीवा के धान खरीदी केंद्रों का दौरा किया-

रायपुर। नए वर्ष 1 व 2 जनवरी 2025 के पहले ही दिन से जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र धरर्सीवा के धान खरीदी केंद्रों का दौरा किया, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष योगेश साहू सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ अमित बघेल ने खरीदी केंद्रों में किसानों से बातचीत की उनकी समस्याएं पूछी और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के द्वारा ग्राम कोंचरा कोटा में छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति स्थापित किया गया-

इस मौके पर किसानों ने बताया की सरकार ने अपने वायदे के हिसाब से एक मुस्त खरीदी राशि का भुगतान नहीं किया, जिससे वे दुखी हैं साथ ही बताया की किसानों की बैठने की व्यवस्था, पीने के लिए पानी की व्यवस्था साथ ही शौचालय की ये सब व्यवस्था धान मंडी में नही है, खरीदी केंद्रों में धान की आवक बढ़ी हुई है लेकिन समय मे उठाव ना होने के कारण कई जगह समस्या बनी हुई है। कई जगह तो तौल से ज्यादा धान खरीदी जा रही है तथा साथ मे सहमति पत्र भी भरवाया जा रहा है कि ज्यादा तौल में किसानों को कोई दिक्कत नहीं, छत्तीसगढ़ के भोले भाले किसानों को लूटने में सरकार किसी भी तरह से पीछे नही है।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल ने सारागांव, बंगोली, मुरा, गनियारी, असौंदा , बुडेनी, बेल्दार सिवनी , नवागांव, मांठ, केशला, बुढेरा, कनकी, पाड़ाभाट, कुम्हारी, छड़ियासहित कई खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत की व नए साल की शुभकामनाएं भी दी।

वही अजय साहू रायपुर शहर मीडिया प्रभारी जेसीपी ने बताया की छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार पर अमित बघेल ने निशाना भी साधा, उन्होंने कहा कि जिस वायदे के साथ सरकार सत्ता में आई उसे पूरा करने में सरकार नाकाम रही है क्योकि किसानों को एकमुश्त 3100 रुपये देने का वादा किया था मगर अभी सिर्फ 2300 रुपये ही मिल पा रहा है।

बिलासपुर जिले में धान के अवैध परिवहन के मामले में 224 बोरी धान और दो ट्रैक्टर जब्त-

निकाय चुनाव में आरक्षण के तारीखों में लगातार बदलाव पर भी उन्होंने कहा की सरकार किसानों को धान खरीदी की एक मुस्त राशि नहीं दे पा रही है, ऐसे में भाजपा को डर है कि कहीं नाराज किसान चुनाव में उनसे बदला ना ले इसीलिए सरकार लगातार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों को टाल रही है।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने 2023-24 के विधानसभा चुनाव में अपना हाथ आजमाया था और केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल खुद धरसींवा विधानसभा से उम्मीदवार थे अमित बघेल का कहना है कि क्षेत्रीय मुद्दों को उजागर कर छत्तीसगढ़ में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी छत्तीसगढ़ की राजनीतिक समीकरण जरूर बदलेगी।

छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के बाद यह दूसरी क्षेत्रीय पार्टी है जो प्रदेश की राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को टक्कर देने की बात कर रही है।

अवैध धान संग्रहण के विरुद्ध आज फिर कार्रवाई, तीन कोचियों से 101 क्विंटल धान जब्त-

प्रदेश में लगातार भाजपा और कांग्रेस की राजनीति फलती फूलती रही है और एक के बाद एक यही दोनों पार्टियां सरकार बनाती रही हैं, अब देखना होगा की अमित बघेल की जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी कितना सफल हो पाती है।

One thought on “जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र धरर्सीवा के धान खरीदी केंद्रों का दौरा किया-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

   
                    WhatsApp Group                             Join Now