छत्तीसगढ़

संभागायुक्त श्री कावरे ने सिम्स अस्पताल का किया निरीक्षण विभिन्न वार्डों में पहुंचकर सुविधाओं का लिया जायज़ा-

मरीजों से मुलाकात कर जाना हालचाल इलाज व भोजन की व्यवस्था को मरीजों ने बताया संतोषप्रद मरीजों का पंजीयन और दवा वितरण कार्य को नजदीक से देखा-
बिलासपुर / संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने आज छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान, (सिम्स)बिलासपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम आपातकालीन विभाग, ट्राएज, एम.आर.डी., आयुष्मान कार्ड शाखा, परिजनों के शेड इत्यादि का निरीक्षण किया। एम.आर.डी. में पंजीयन की व्यवस्था, टोकन प्रदाय किये जाने. साफ-सफाई इत्यादि का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया एवं पुरुष मेडिसीन वार्ड के निरीक्षण के दौरान मरीजों से चिकित्सकीय व्यवस्था, दवाईयों की उपलब्धता एवं चिकित्सालय से दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। मरीजों के द्वारा उपरोक्त व्यवस्था को अच्छा एवं संतोषजनक बताया।
   
                    WhatsApp Group                             Join Now