गनियारी में स्तिथ चौक को अब छत्तीसगढ़ महतारी चौक के नाम से जाना जाएगा, सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के द्वारा किया जाएगा भव्य अनावरण-

गनियारी में स्तिथ चौक को अब छत्तीसगढ़ महतारी चौक के नाम से जाना जाएगा, सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के द्वारा किया जाएगा भव्य अनावरण-

 

बिलासपुर के ग्राम गनियारी में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापित करने की तैयारी पूरी- जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी-

बिलासपुर। बिलासपुर शहर से लगे हुवे ग्राम गनियारी में छत्तीसगढ़ महतारी स्थापित होने जा रही है, जो बिलासपुर की जिले का छठवां छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति होगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय छत्तीसगढ़िया समाज और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना जुटे हुए है , क्रांति सेना के  राजनीतिक विंग जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के बिलासपुर जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलू छत्तीसगढ़िया ने बताया की माटी हमारी मां है, और उसी के प्रतीक और सम्मान स्वरूप छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पूरे राज्य भर में स्थापित करने के लिए हम लोग संकल्पित है , इसी कड़ी में शहर से लगे गनियारी गांव में मूर्ति का अनावरण होने जा रहा है जो जिले का छठवां और प्रदेश का 105 वा प्रतिमा होगा। उन्होंने इस पुण्य कार्यक्रम का साक्षी बनने के लिए आम छत्तीसगढ़िया को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए गुहार लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

   
                    WhatsApp Group                             Join Now