बिलासपुर! में महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 22 जनवरी

बिलासपुर! एकीकृत बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के पदों में निकली भर्ती, पढ़िए पूरी खबर….

बिलासपुर। (आरुग न्यूज़) बिलासपुर जिला के अंतर्गत विकासखंड बिल्हा नगर निगम के तिफरा वार्ड क्रमांक 08 मे आंगनबाड़ी सहायिका के एक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं,  जिसकी सूची कार्यालय आयुक्त, नगर निगम बिलासपुर जोन क्रं. 02 एवं कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा के सूचना पटल पर चस्पा है। आवेदन करने की तिथि 08 जनवरी से 22 जनवरी 2025 तक है। आवेदक द्वारा आवेदन पंजीकृत/ रजिस्टर डाक से अथवा सीधे एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बिल्हा में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर जमा कर सकते है। सहायिका पद के लिए केवल महिलाओं को ही पात्रता होगी। आवेदिका को आवेदन करते सकय प्रस्तुत करने वाले समस्त दस्तावेजों को स्व. सत्यापित करना अनिवार्य है।

आवेदक द्वारा आवेदन पत्र विशाख टाइपिंग तारबाहर चौक(इंदिरा गांधी चौक) बिलासपुर से प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

   
                    WhatsApp Group                             Join Now