संयुक्त टीम ने फिर की कार्रवाई, सवा 8 लाख रुपए का 264 क्विंटल धान बरामद- देखे पूरी खबर 

अवैध धान संग्रहण के खिलाफ संयुक्त टीम ने फिर की कार्रवाई, सवा 8 लाख रुपए का 264 क्विंटल धान बरामद- देखे पूरी खबर

बिलासपुर /  अवैध धान संग्रहण और परिवहन के विरुद्ध संयुक्त टीम ने आज फिर बड़ी कार्रवाई की। पांच अलग – अलग स्थानों पर दबिश देकर 264 क्विंटल धान जब्त किए। जब्त किए गए धान की कीमत 8.18 लाख रुपए की है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य, राजस्व, मंडी और मार्कफेड की संयुक्त टीम ने मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया। कलेक्टर ने आकस्मिक जांच की कार्रवाई आगे भी जारी रखने के कड़े निर्देश टीम के अफसरों को दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

   
                    WhatsApp Group                             Join Now