जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के द्वारा किसानों की समस्या जानने लगातार तीसरे दिन किया धान खरीदी केंद्रों का दौरा-
धरसींवा/ अजय साहू जेसीपी मीडिया प्रभारी रायपुर शहर ने बताया कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा लगातार नए वर्ष के तीसरे दिन भी 03 जनवरी 2025 को भी धान खरीदी केंद्र का दौरा किया गया। 1 व 2 जनवरी को यह दौरा सारागांव, बंगोली, मुरा, गनियारी, असौंदा , बुडेनी, बेल्दार सिवनी , नवागांव, मांठ, केशला, बुढेरा, कनकी, पाड़ाभाट, कुम्हारी, छड़िया गांवों में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र धरर्सीवा के धान खरीदी केंद्रों का दौरा किया व 3 जनवरी को सांकरा कुम्हारी गुमा गिरौद टेकारी पथरी में किया गया व यह दौरा लागातार चलते जा रहा है जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी धरसींवा खड़ अध्यक्ष जागेश्वर साहू सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ अमित बघेल ने खरीदी केंद्रों में किसानों से बातचीत की उनकी समस्याएं पूछी और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस मौके पर किसानों ने बताया की सरकार ने अपने वायदे के हिसाब से एक मुस्त खरीदी राशि का भुगतान नहीं किया, जिससे वे दुखी हैं साथ ही बताया की किसानों की बैठने की व्यवस्था, पीने के लिए पानी की व्यवस्था साथ ही शौचालय की ये सब व्यवस्था धान मंडी में नही है।
समस्याओं में सरकार के आदेश के अनुसार तौल नही हो रहा है कई जगह तौल से अधिक तौला जा रहा है।
प्रति एकड़ 21 क्विटल लेने का वादा था मगर 20.8 क्विटल ही लिया जा रहा है। अभी तक धान खरीदी केंद्र में ठीक से बाउंड्री वाल तक नही किया है धान को सुरक्षित रखने के लिए अच्छे से इंतेजाम भी नही किये गए है। बहुत जगह हेमाल की कमी पाई गई है जिसके कारण किसानों को समय पर धान बेचने में दिक्कत आ रही है। परिवहन में भी दिक्कत है समय मे उठाव ना होने के कारण कई जगह समस्या बनी हुई है। सहमति पत्र भी भरवाया जा रहा है कि ज्यादा तौल में किसानों को कोई दिक्कत नहीं, छत्तीसगढ़ के भोले भाले किसानों को लूटने में सरकार किसी भी तरह से पीछे नही है।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल ने सांकरा, कुम्हारी, गुमा, गिरौद, टेकारी, पथरी, सहित कई खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत की व नए साल की शुभकामनाएं भी दी और कहा यह दौरा अभी लगातार चलते रहेगा, उन्होंने कहा कि वे अपने किसान भाइयों की समस्या को जरूर उठाएंगे।