त्रिलोक चंद श्रीवास ने महापौर से नाम वापस लिया  साथ ही  दो पार्षद और नौ प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए-

त्रिलोक चंद श्रीवास ने महापौर से नाम वापस लिया  साथ ही  दो पार्षद और नौ प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए-

बिलासपुर, 31 जनवरी 2025/ आरूग न्यूज़
नगर निगम बिलासपुर में नाम वापसी के अंतिम समय तक महापौर पद के 2 उम्मीदवार एवं पार्षद पद के 9 उम्मीदवारों ने नामांकन आज वापस ले लिया है। रिटर्निंग अधिकारी आर. ए. कुरूवंशी ने बताया कि महापौर पद के लिए श्री त्रिलोक चंद श्रीवास एवं ननकी राम पटेल ने नामांकन पत्र वापस लिया है। इसी प्रकार वार्ड पार्षद के लिए वार्ड क्रमांक 15 से श्री वेदराम यादव, विनोद यादव, वार्ड क्रमांक 07 से मनोज पाठकर, वार्ड क्रमांक 03 से निरीता बघेल, विमला रातरे, वार्ड क्रमांक 61 से मयंक सिंह गौतम, वार्ड क्रमांक 11 से उषा रानी प्रजापति, सत्या रजक एवं वार्ड क्रमांक 10 से मोहम्मद युसुफ ने अपना नामांकन वापस ले लिया। कल दो पार्षद प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए थे। चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों में से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रत्याशियों को उनके दल के लिए आरक्षित प्रतीक चिन्ह आबंटित कर दिया गया। अन्य प्रत्याशियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

   
                    WhatsApp Group                             Join Now