मुंगेली जिले के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, मलबे में दबने से मजदूर की मौत-

मुंगेली जिले के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, मलबे में दबने से मजदूर की मौत-

मुंगेली। मुंगेली जिले के कुसुम पावर प्लांट में चिमनी गिरने से बड़ा हादसा हो गया, रामबोड़ा गांव में स्तिथ पवार प्लांट में चिमनी गिरने की वजह से 6 मजदूरों की मौत हो गई, हादसे होने के बाद से ही आस-पास के ग्रामीणों द्वारा बड़ी संख्या में प्लांट के पास एकत्रित हो गए है, बताया जा रहा है कि अभी भी कुछ मजदूर मलबे के नीचे दबे हुवे है, जिन्हें निकालने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

प्लांट में हादसे के बाद अन्य मजदूरों के द्वारा कहा जा रहा है कि सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच नही होती है, उपकरण पुराने होने के कारण उसे समय में जांच कर बदलने की आवश्यकता होती है पर प्लांट प्रबंधक के द्वारा इसका पालन नही किया जाता है।

पुलिस और रेस्क्यू दल बचाव कार्य में जुटे हुवे है, घटना सरगांव थाना के अंतर्गत हुई है जिसके कारण हादसे की जानकारी मिलते ही सरगांव पुलिस मौके पर बचाव टीम क साथ डटी हुई है |

   
                    WhatsApp Group                             Join Now