आरक्षण होते ही बिलासपुर महापौर पद के लिए पिछड़ा वर्ग की घोषणा के साथ ही महापौर पद के प्रत्यासी के लिए श्याम कश्यप ने अपनी दावेदारी ठोकी

आरक्षण होते ही महापौर पद के लिए श्याम कश्यप ने अपनी दावेदारी की

बिलासपुर / आरक्षण होते ही बिलासपुर महापौर पद के लिए पिछड़ा वर्ग की घोषणा के साथ ही महापौर पद के प्रत्यासी के लिए श्याम कश्यप ने अपनी दावेदारी ठोकी आपको बताते चलेगी कि श्याम कश्यप कांग्रेस के सीनियर नेता के साथ पार्टी के अनेकों पदों को भी सुशोभित कर चुके है।वे वर्तमान में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे है।इसके पहले सचिव,महामंत्री के रूप में लोगों की सेवा की है।


सरल स्वभाव के साथ मिलनसार व्यक्ति भी है वे पार्टी में ऐसे पदाधिकारी है जो 25 साल से किसी न किसी पद पर रहकर कांग्रेस की सेवा की है साथ ही कश्यप समाज के दस साल तक अध्यक्ष रहकर समाज की सेवा की है। कांग्रेस की शीर्ष नेताओं ने श्याम कश्यप को पूर्व नगर पंचायत चुनाव में मल्हार नगर पंचायत चुनाव में पार्टी के पर्यवेक्षक बनाकर भेजा वहा पर कांग्रेस विजयी हुई। समय समय पर जिला कांग्रेस के आदेश से जिला प्रभारी के रूप तखतपुर,मल्हार,पथरिया एवं रतनपुर का संगठन प्रभारी का दायित्व सफलता पूर्वक निर्वाह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

   
                    WhatsApp Group                             Join Now