सड़क सुरक्षा माह 2025 के अवसर पर जिला पुलिस बल ने सोमवार की हेलमेट बाइक रैली का आयोजन किया

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह IPS के नेतृत्व में “सड़क सुरक्षा माह 2025” में “हेलमेट बाइक रैली” का किया आगाज-

बिलसपुर / सड़क सुरक्षा माह 2025 के अवसर पर जिला पुलिस बल ने सोमवार की सुबह 7:30 “हेलमेट बाइक रैली” अरपा रिव्यू से प्रारंभ हो कर शहर के मुख्य मार्गो से सुरक्षित यातायात के संदेश के साथ गुजरते हुए पुलिस परेड ग्राउंड में सम्पन्न हुई। हेलमेट बाइक रैली” को नगर पालिक निगम के कमिश्नर अमित कुमार ने हर झंडी दिखाकर रवाना किया।
हेलमेट बाइक रैली के अवसर पर एस0 पी0 बिलासपुर ने सभी को संबोधित करते हुए हेलमेट की उपयोगिता,आवश्यकता, सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए जिला पुलिस सुरक्षित यातायात प्रदान करने आप सभी को जागरूक करती है संदेश प्रदान किए।
रैली शहर के प्रमुख मार्ग देवकी नंदन चौक,कोतवाली चौक,गांधी चौक, तारबहार चौक,अग्रसेन चौक, मगरपारा चौक, मंदिर चौक, राजेंदनगर चौक,आंबेडकर चौक होते पुलिस ग्राउंड में सम्पन्न हुई जहां पुलिस अधीक्षक ने रैली एवं उपस्थित युवाओं को अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर का संदेश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

   
                    WhatsApp Group                             Join Now