छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना छत्तीसगढ़ और जोहार छतीसगढ़ पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक अमलेश्वर रायपुर में हुवा सम्पन्न!कई महत्वपूर्ण निर्णय के साथ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के कोरबा जिला टीम में हुई नई दायित्वों की घोषणा!!

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना छत्तीसगढ़ और जोहार छतीसगढ़ पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक अमलेश्वर रायपुर में हुवा सम्पन्न!कई महत्वपूर्ण निर्णय के साथ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के कोरबा जिला टीम में हुई नई दायित्वों की घोषणा!!

रायपुर :- छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना छत्तीसगढ़ और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की संयुक्त बैठक 23/03/2025 को अमलेश्वर रायपुर में की गई! इस बैठक में पूरे छत्तीसगढ़ से भारी संख्या में सीकेएस और जेसीपी के सभी जिले के सेनानी पदाधिकारी सम्मिलित हुए! बैठक में कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता चंद्रकांत यदु जी ने हाल में छत्तीसगढ़ की नाबालिक 47 बच्चियों को देह व्यापार में धकेले जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही न होने पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया!साथ ही छत्तीसगढ़ के बीजेपी साय सरकार द्वारा छत्तीसगढिय़ा लोगों के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाते हुए बिहार तिहार उत्सव मनाए जाने तथा 67 नए शराब भट्ठी खोले जाने के आदेश पर पूरे सदन के द्वारा एक स्वर में विरोध व निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया वही सदन में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल जी ने सेनानियों को संबोधित करते हुए ऊर्जा भरते हुए भविष्य में महत्वपूर्ण विपक्ष की भूमिका निभाने की बात कहते हुए वर्तमान छत्तीसगढ़ की साय सरकार की गलत रीति नीति की विरोध के लिए तैयार रहने की बात कही सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश अध्यक्ष जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी अमित बघेल जी के द्वारा कोरबा जिला को अधिक मजबूती प्रदान करते हुए जिला अध्यक्ष जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जैनेन्द्र कुर्रे जी की अनुशंसा पर प्रदेश संगठन मंत्री सुरेन्द्र राठौर जी ने केन्द्रीय पदधिकारियो के समक्ष नई दायित्वों की घोषणा की जिसमे कोरबा जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र जगत जी*जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला उपाध्यक्ष संजीव गोस्वामी जी*जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला महामंत्री बादल दुबे जी


जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला संगठन मंत्री सुरेश पटेल जी
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला मंत्री देवनाथ हंस जी
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला सचिव धनेश देवांगन जी
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला मीडिया प्रभारी कमलेश धीवर जी
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला कोरबा महिला विंग में प्रमुख दायित्व सौपा गया!!
जोहार छतीसगढ़ पार्टी जिला अध्यक्ष महिला
चंचल महंत जी
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला उपाध्यक्ष
सुनीता खूंटे जी
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला महामंत्री
प्रेरणा कुर्रे जी
जिला अध्यक्ष जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जैनेन्द्र कुर्रे जी ने सभी नये दायित्व वान पदाधिकारियों को सुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए पार्टी की रीति नीति का पालन करते हुए पार्टी को अधिक मजबूत करते हुए युद्ध स्तर पर धरातल में कार्य करने के निर्देश जारी किये है!!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

   
                    WhatsApp Group                             Join Now