ग्राम गनियारी में संचालित रीपा इकाई में महिला समहू को उद्यमी बनाने के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है-

 ग्राम गनियारी में संचालित रीपा इकाई में महिला समहू को उद्यमी बनाने के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है-

ठेकेदार के द्वारा चलाया जा रहा है रीपा प्रोजेक्ट, ग्रामीणों को रोजगार के नाम से ठग रहे है अधिकारी-

बिलासपुर- गनियारी। अनिल कुमार पाली।   बिलासपुर जिले के अंतर्गत ग्राम गनियारी में संचालित महात्मागांधी रूलर इंडस्ट्रियल पार्क रीपा इकाई को पूर्व सरकार के द्वारा गांव की महिलाओं को उधोगपति बनाने के लिए सुरु किया गया था, जिसमे गांव की महिलाओं के साथ गांव के ही बेरोजगार युवकों को उद्योग के साथ रोजगार के साथ जोड़ा जा सकें पर तखतपुर जनपद पंचायत के ग्राम गनियारी के रीपा प्रोजेक्ट का हाल ही कुछ और है, यहाँ कई रीपा इकाई तो ठप हो गई है और वर्तमान में जो चल रहें है उसे ठेकेदार के द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसमे गाँव की स्व सहायता महिला समूह का कोई भी हस्तक्षेप नही है, इसके साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों से इसकी जानकारी लेने पर गोल-मोल जवाब दिया जाता है।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें, whatsap No:- 7722 906664,  E-mail-aarugnews@gmail.com

रीपा इकाई के लिए संचालन की जिम्मेदारी जिन्हें दी गई है, वह तो सेंटर में उपस्थित ही नही रहते, रीपा इकाई के संचालन की जानकारी लेने पहुंचने पर दिखा की सिर्फ कपड़ा इकाई में कुछ महिला बैठ कर कपड़ा सील रही है, कपड़ा इकाई भी ठेके में चल रहा है, कपड़ा इकाई में बैठे मैंनेजर से जब सवाल किया गया तो मैनेजर ने कहा कि यहाँ रीपा का कोई प्रोजेक्ट ही नही चल रहा है, और मैं किसी सवाल का जवाब नही दूंगा जो भी पूछना है जाके कलेक्टर से पूछो इस तरह से सवालों के जवाब से बचने का बहाना गनियारी में संचालित रीपा इकाई के कर्मचारी ने दिया।



जानकारी के अनुसार ग्राम- गनियारी में रीपा इकाई के तहत फ्लाई एस ब्रिक्स इकाई, पेवर ब्लॉक इकाई, गारमेंट्स इकाई टसर रैलिंग यान, चैन लिंक फेंसिंग इकाई संचालित है, जिसमें लगने वाले मशीन उपकरण की खरीदी जनपद और जिला पंचायत के द्वारा की गई है, जिसमें भी बड़ी गड़बड़ी की आशंका है,

कोरोना वैक्सीन से हार्ट अटैक का खतरा, भारत में लगे कोविशिल्ड से खतरा अधिक- |

सूचना के अधिकार से मिली जानकारी के अनुसार गनियारी के रीपा इकाई में एक भी यूनिट का संचालन महिला समहू के द्वारा नही किया जा रहा है जबकि रीपा इकाई की योजना गांव की लोकल महिलाओं को ही सवलम्बी बनाने की है, यहाँ तो महिला समहू के नाम पर संचालित योजना को ठेकेदार के द्वारा चलाया जा रहा है, जिसकी जानकारी ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक सभी को है इसके बाद भी अधिकारियों के द्वारा कोई पहल नही की है। देखना है यहाँ खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों के द्वारा अपनी जिम्मेदारी पूरी की जाती है यहाँ नही।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

   
                    WhatsApp Group                             Join Now