भोंगापाल बुद्ध महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने भगवान गौतम बुद्ध की बुद्ध वंदना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की –
कोंडागांव/भोंगापाल, 03 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बुद्ध महोत्सव के अवसर पर कोंडागांव जिले के भोंगापाल में भगवान गौतम बुद्ध की वंदना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान बोधगया से पधारे बौद्ध साधुवृन्द भंते अश्वजीत महाथेरा, भंते ज्ञानवंश थेरो, भंते शीलवंश थेरो, भंते प्रमोद एवं भंते डीन वियतनाम द्वारा बुद्धम शरणम गछम मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना करवाया गया।