ग्राम मुढीपार के सरपंच द्वारा पंचायत चुनाव हारने के बावजुद 13-14 लाख रूपये का सी.सी. रोड निर्माण कार्य बल पूर्वक किया जा रहा है, जिम्मेदार अधिकारी मौन!

ग्राम मुढीपार के सरपंच द्वारा पंचायत चुनाव हारने के बावजुद 13-14 लाख रूपये का सी.सी. रोड निर्माण कार्य बल पूर्वक किया जा रहा है, जिम्मेदार अधिकारी मौन!

बिल्हा/ ग्राम मुढीपार के पूर्व सरपंच द्वारा वर्तमान सरपंच को कार्य नही करने दे रहें साथ ही,पूर्व सरपंच गोदावरी सिन्हा पति उपसरपंच मनोज सिन्हा द्वारा जबरजस्ती रोड निर्माण का कार्य किया जा रहा है, जिसकी शिकायत वर्तमान निर्वाचित सरपंच श्याम कुमार लहरे ने सभी पंचों के साथ जिला कलेक्टर से की है।

पूरा मामला इस प्रकार है कि जिला बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय शिकायत ले कर पहुंचे वर्तमान सरपंच लहरे ने बताया कि पूर्व सरपंच गोदावरी सिन्हा पति उपसरपंच मनोज सिन्हा द्वारा पंचायत चुनाव हारने के बावजुद 13-14 लाख रूपये का सी.सी. रोड का काम दादा गिरी कर जबर्दस्ती निर्माण कार्य अभी तक कराया जा रहा हैं। जनपद पंचायत बिल्हा सी.ओ. के द्वारा भी मना करने के बाउजूद भी काम बंद नहीं किया जा रहा हैं। इस सम्बंध में वर्तमान सरपंच श्याम कुमार लहरे एवं पंचगणों द्वारा बार-बार मना करने पर भी नहीं मान रहा है और अपनी मनमर्जी दादा गिरी से निर्माण कार्य करा रही हैं। मना करने पर धमकी भरे शब्दों में देख लेने की बात पूर्व सरपंच के द्वार कर रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

   
                    WhatsApp Group                             Join Now