हेलमेट वितरण अभियान एनटीपीसी सीपत और जिला पुलिस बिलासपुर का सड़क सुरक्षा को लेकर साझा प्रयास-

हेलमेट वितरण अभियान एनटीपीसी सीपत और जिला पुलिस बिलासपुर का सड़क सुरक्षा को लेकर साझा प्रयास-

बिलासपुर / नई सड़क सुरक्षा जागरूकता पहल – हेलमेट वितरण अभियान एनटीपीसी सीपत द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष हेलमेट वितरण अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 24 फरवरी 2025 को नवाडीह चौक, सीपत में यातायात और जिला पुलिस विभाग बिलासपुर के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह IPS, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात राम गोपाल करीयारे उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पाण्डेय ने की। इस अभियान के तहत हेलमेट वितरण और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जन जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और लोगों की जान की रक्षा की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

   
                    WhatsApp Group                             Join Now