स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय द्वारा जारी भर्ती प्रक्रिया निरस्त किया गया, भर्ती का बेसब्री से इंतजार करते आवेदन कर्ता हुवे निराश- 

 

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय द्वारा जारी भर्ती प्रक्रिया निरस्त किया गया, भर्ती का बेसब्री से इंतजार करते आवेदन कर्ता हुवे निराश-

बेमेतरा/आरुग न्यूज

जिला बेमेतरा के अन्तर्गत अंग्रेजी माध्यम हेतु चयनित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दाढ़ी, शिवलाल राठी बेमेतरा, सिंधौरी, कुसमी, हसदा, कठियारांका, ठेलका, बेरला, थानखम्हरिया, परपोड़ी, राजामोहगांव, साजा, देवरबीजा, मारो, नांदघाट एवं नवागढ़ विद्यालयों के शिक्षकीय पदों की संविदा भर्ती हेतु कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला बेमेतरा (छ.ग.) के ज्ञाप कमांक/12496/स्था./अंग्रेजी माध्यम/संविदा भर्ती/विज्ञापन/2024 बेमेतरा दिनांक 05.12.2024 के द्वारा विज्ञापन जारी किया गया था। अभ्यर्थियों से स्पीड. पोस्ट/पंजीकृत डाक से दिनांक 16.12.2024 तक आवेदन जमा करने की तिथि निर्धारित किया गया था। उक्त विज्ञापन के आधार पर इस कार्यालय के आदेश कमांक/421/स्था./अंग्रेजी माध्यम / संविदा भर्ती / साक्षात्कार सूची/2024 बेमेतरा दिनांक 20.01.2025 के द्वारा मेरिट कम हेतु साक्षात्कार हेतु पदवार, विषयवार 1:10 की सूची जारी किया गया था एवं आदेश कमांक/684/बेमेतरा दिनांक 25.01.2025 के द्वारा 1:10 के अभ्यर्थियों का दिनांक 12.02.2025, 13.02.2025 एवं 14.02.2025 को साक्षात्कार लिया जाना प्रस्तावित था।

अतः उक्त विद्यालयों के लिए संविदा शिक्षक भर्ती हेतु जारी विज्ञापन एवं साक्षात्कार को अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

   
                    WhatsApp Group                             Join Now