सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल दंतेवाड़ा के डीएमएफ/सीएसआर मद में अनियमितता के प्रकरण में संलिप्त 02 अन्य आरोपी गिरफ्तार

सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल दंतेवाड़ा के डीएमएफ/सीएसआर मद में अनियमितता के प्रकरण में संलिप्त 02 अन्य आरोपी गिरफ्तार-

दंतेवाडा/ आरूग न्यूज़
सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल दंतेवाड़ा की लिखित रिपोर्ट पर की डीएमएफ/ सीएसआर मद में आये राशि 66,75,850/- रू0 के आहरण भुगतान में अनियमितता की जानकारी मिलने पर थाना दंतेवाड़ा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (भापुसे.) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे.), श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामकुमार बर्मन (रापुसे.) के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दंतेवाडा श्री राहुल उयके के पर्यवेक्षण में एवं निरीक्षक श्री धनंजय सिन्हा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा के नेतृत्व में प्रकरण की विवेचना दौरान मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह चौहान के साथ अन्य आरोपी अर्पणा चौहान, सौरभ सुद, मोहम्मद तौसिफ रजा के विरूद्ध पूर्व में वैधानिक कार्यवाही की गई थी।
प्रकरण की विवेचना दौरान भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा दंतेवाड़ा के सीनियर मैनेजर निशांत ठाकुर पिता स्व0 रामचन्द्र ठाकुर, उम्र 38 वर्ष, निवासी चितालंका बारसापारा थाना दन्तेवाड़ा, जिला- दन्तेवाड़ा (छ0ग0) एवं सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक कार्यालय दंतेवाड़ा में कार्यरत् एकाउंटेट सहायक सुश्री सुतापा कुन्डू पिता शंकर कुन्डू, उम्र 33 वर्ष, निवासी न्यु मार्केट बचेली, थाना बचेली, जिला दन्तेवाड़ा (छ0ग0) की संलिप्तता पाये जाने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 01.02.2025 को उक्त दोनो आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है मामले में विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

   
                    WhatsApp Group                             Join Now