एसईसीएल मुख्यालय में नवीनीकृत कैंटीन का हुआ शुभारंभ

एसईसीएल मुख्यालय में नवीनीकृत कैंटीन का हुआ शुभारंभ

रायपुर /  एसईसीएल मुख्यालय में सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा द्वारा निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना/परियोजना) श्री एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) श्री बिरंची दास, सीवीओ श्री हिमांशु जैन की गरिमामयी उपस्थिति में आज दिनांक 28 जनवरी 2025 को मुख्यालय परिसर में नवीनीकृत कैंटीन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्षगण, अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कर्मचारी कल्याण की इस पहल से अब कर्मियों को मुख्यालय परिसर में ही किफ़ायती दरों पर स्वस्थ एवं स्वादिष्ट जलपान की सुविधा उपलब्ध होगी। कंपनी की इस पहल का सभी कर्मचारियों ने स्वागत करते हुए इसके लिए प्रबंधन को धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

   
                    WhatsApp Group                             Join Now