सड़क सुरक्षा माह 2025 आज दिनांक 28.01.2025 को होगी बच्चों की वाद विवाद प्रतियोगिता।

सड़क सुरक्षा माह 2025 आज दिनांक 28.01.2025 को होगी बच्चों की वाद विवाद प्रतियोगिता।

बिलासपुर/ सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक बिलासपुर पुलिस द्वारा आयोजित किया जा रहा है, इस दौरान पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता संबंधी विभिन्न प्रकार के आयोजन जागरूकता संबंधी रैली, चेतना यातायात की पाठशाला का आयोजन कर नगर वासियों को यातायात के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

सड़क सुरक्षा माह के 28 वें दिवस में आज पुलिस लाइन स्थित चेतन हॉल में स्कूल स्तर के कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं का, आयोजक समिति के समक्ष में यातायात जागरूकता विषयक, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में हिंदी भाषा एवं अंग्रेजी भाषा में छात्रों को 3 मिनट में अपनी प्रस्तुति देनी होगी, चयन समिति द्वारा श्रेष्ठता के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्रा को समापन के अवसर पर जिला पुलिस बल बिलासपुर द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

   
                    WhatsApp Group                             Join Now