संभागायुक्त ने ली मल्टी सुपर स्पेश्यालिटी प्रबंधन की बैठक, आईपीडी सुविधा जल्द शुरू करने दिए निर्देश-

संभागायुक्त ने ली मल्टी सुपर स्पेश्यालिटी प्रबंधन की बैठक, आईपीडी सुविधा जल्द शुरू करने दिए निर्देश-

धीमी कार्य प्रगति पर जतायी नाराजगी

बिलासपुर / संभागायुक्त महादेव कावरे ने कोनी स्थित सिम्स मल्टी सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल प्रबंधन की बैठक ली। उन्होंने अस्पताल में मरीजों की भर्ती कर इलाज करने की सुविधा (आईपीडी) विकसित करने में हो रहे विलंब पर गहरी नाराजगी जाहिर की। जल्द से जल्द वार्डों में जरूरी आंतरिक सुधार सहित उपकरणों की खरीदी का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री कावरे ने स्वास्थ्य विभाग की उपकरण खरीदी करने वाली एजेन्सी (हाईट्स) के दिल्ली स्थित बड़े अधिकारियों को भी चेताया। कलेक्टर अवनीश शरण एवं चिकित्सा अधीक्षक सह संचालक श्री भानुप्रताप सिंह सहित कार्य एजेन्सियों के जिम्मेदार अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

   
                    WhatsApp Group                             Join Now