कलेक्टर ने ली स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों के प्राचार्यो की बैठक

कलेक्टर ने ली स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों के प्राचार्यो की बैठकनदारद प्राचार्यो को नोटिस, कहा शिक्षा की गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा समझौता-

बिलासपुर / कलेक्टर शरण की अध्यक्षता में जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति की बैठक आज जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर ने बैठक में बिना पूर्व अनुमति के नदारद जयरामनगर और बेलतरा स्कूल के प्राचार्य को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान अधोसंरचना, शिक्षक भर्ती, स्कूलों में पाठ्यक्रम पूर्णता एवं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के सहित अन्य संबंधों में समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल तिवारी, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री सीएल जायसवाल, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री ओम पाण्डेय, सहायक जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा श्री रामेश्वर जायसवाल सहित सभी स्कूलों के प्राचार्य मौजूद थे।

One thought on “कलेक्टर ने ली स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों के प्राचार्यो की बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

   
                    WhatsApp Group                             Join Now