जोगी कांग्रेस का दीपक बैज को पत्र, कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का किया अनुरोध-
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी से अलग होकर बनी जोगी कांग्रेस पार्टी अब फिर से कांग्रेस पार्टी में विलय होने वाली है, जोगी कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिख कर पार्टी में शामिल होने के लिए अनुरोध किया किया है, जिसके बाद अब कांग्रेस पार्टी के ओर से प्रतिक्रिया आना बाकी है।
आप को बता दें कि छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी जी के द्वारा कांग्रेस पार्टी से अलग होक जोगी कांग्रेस पार्टी का निर्माण किया था, जिसके जिसके माध्यम से अजीत जोगी जी ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में अलग वर्चस्व बना कर रखा था, परन्तु उनके निधन के बाद से पार्टी के कार्यकर्ता धीरे-धीरे पार्टी से अलग होने लगे इसी से पार्टी का मनोबल दिनों -दिन कम होता गया अभी वर्तमान में जोगी कांग्रेस पार्टी से कोई भी विधायक विधानसभा में चुन कर नही गया जिससे पार्टी के लोगों को जोगी कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास कम होने लगा इसी का असर हो सकता है कि अब जोगी कांग्रेस पार्टी ने फिर से कांग्रेस पार्टी का दामन थामना चाहा है।