किसानों से धान खरीदी करने से किया मना, किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार-

मौखिक आदेश का पालन कर के किसानों से नई लिया जा रहा है धान, किसान हो रहें है परेशान-

किसानों से धान खरीदी से किया मना, किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार-

 

मौखिक आदेश का पालन कर के किसानों से नई लिया जा रहा है धान, किसान हो रहें है परेशान-

बिलासपुर । जिला कलेक्टर कार्यालय में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे किसानों ने जिला कलेक्टर को आवेदन दे कर कहा कि हम सभी किसानो ने सरकारी बीज निगम संस्था सेंदरी एवं विभिन्न बिज उत्पादक संस्थाओं (प्राइवेट) में बीज उत्पादन हेतु अपने धान का पंजीयन कराया था। इसके बाद वर्तमान में शासकीय आदेशानुसार सेवा सहकारी सोसायटरी द्वारा बीज पंजीकृत किसानों का धान खरीदने के लिए मना किया जा रहा है। एवं टोकन जारी नही किया जा रहा है।

इसके साथ ही हमारे हमारे द्वारा बीज निगम से पंजीयन निरस्त कराया जा चुका है। अतः माननीय महोदय से उपरोक्त संदर्भ मे निवेदन है कि उचित मार्गदर्शन कर सभी किसानों का धान खरीदी हेतु उचित कार्यवाही करें। जानकारी लेने पर अभी तक लिखित में कोई आदेश होने की बात सामने नही आई है, बताया जा रहा है कि उन्हें बताया गया है कि यह आदेश मौखिक रूप से है, आवेदन के दौरान कलेक्टर ने यह मामला उनके संज्ञान में आया है और इस पर आगे चर्चा की जाएगी ।

इस तरह से बिना किसी लिखित आदेश के अगर किसानों का धान नही खरीदा जायेगा तो यह समस्या गंभीर हो जाएगी, जिससे किसानों शासन के प्रति आक्रोश उत्पन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

   
                    WhatsApp Group                             Join Now