राज्य मानसिक चिकित्सालय का डॉ. प्रियंका शुक्ला ने किया औचक निरीक्षण,अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने दिए जरूरी निर्देश

राज्य मानसिक चिकित्सालय का डॉ. प्रियंका शुक्ला ने किया औचक निरीक्षण,अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने दिए जरूरी निर्देश

बिलासपुर, 01 अप्रैल 2025/आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने समस्त वार्डों का भ्रमण करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी प्रदेश का एकमात्र मानसिक चिकित्सालय है, जिसके लिए क्वालिटी एश्योरेंस पैरामीटर के सभी मापदंड का पालन किया जाना चाहिये और इसके लिए एक विशेष टीम द्वारा चिकित्सालय का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय को एक मॉडल मानसिक चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाना है जिसके लिए वृहद स्तर पर टीम वर्क व समन्वय के साथ कार्य को पूरा किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

   
                    WhatsApp Group                             Join Now