छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 के संचालन एवं प्रेक्षण कार्य के लिए प्रेक्षक नियुक्त का आदेश जारी किया गया

आम निर्वाचन 2024-25

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 के संचालन एवं प्रेक्षण कार्य के लिए प्रेक्षक नियुक्त का आदेश जारी किया गया।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार आयुक्त उच्च शिक्षा श्री जनक प्रसाद पाठक बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसी प्रकार सचिव वन श्रीमती शिखा राजपुत तिवारी को बस्तर, सचिव लोक आयोग श्री विपिन मांझी को मुंगेली, सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व श्री के.डी. कुंजाम को रायगढ़, प्रबंध संचालक माटी कला बोर्ड श्री जय प्रकाश मौर्य को महासमुंद, विशेष सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्री तारण प्रकाश सिन्हा को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, संचालक आयुष श्रीमती इफ्फत आरा को रायपुर, संचालक स्थानीय निधि संपरीक्षा श्रीमती पुष्पा साहू को धमतरी, संचालक भू-अभिलेख श्री विनीत नंदनवार को बिलासपुर, मिशन संचालक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान श्री जगदीश सोनकर, दुर्ग, प्रबंध संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को राजनांदगांव तथा संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. फरिहा आलम को जांजगीर-चांपा जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
इसी तरह संचालक समाज कल्याण श्रीमती रोक्तिमा यादव को कोरबा, उप सचिव वाणिज्य एवं उद्योग सुश्री रेना जमील को गरियाबंद, मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिप्स श्री कुमार विश्वरंजन को कांकेर, मुख्य वन संरक्षक (बांस मिशन) कार्या. प्र.मु.व.सं. अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल श्री एस. वेंकटाचलम को बालोद, वन संरक्षक (कैम्पा) मुख्यालय श्री अमिताभ बाजपेयी को बेमेतरा, क्षेत्रीय महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड बिलासपुर श्री मनोज कुमार पाण्डेय को सक्ती, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड नवा रायपुर अटल नगर श्रीमती एम. मर्सीबेला को मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ नवा रायपुर अटल नगर श्री मनिवासगन एस को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा वन संरक्षक, कार्या. प्र.मु.व.सं., अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर श्री बी. विवेकानंद रेड्डी को कबीरधाम जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया है।
वनमंडलाधिकारी (अनु./विस्तार) जगदलपुर श्रीमती शमा फारूकी को दंतेवाड़ा, संचालक वन विद्यालय जगदलपुर श्रीमती दिव्या गौतम को कोंडागांव, उप वन संरक्षक कार्या. प्र.मु.व.सं., अरण्य भवन नवा रायपुर अटल नगर कु. ग्रीष्मी चांद को सारंगढ़-बिलाईगढ़, अपर आयुक्त भू-अभिलेख नवा रायपुर डॉ. संतोष देवांगन को सरगुजा, उप सचिव गृह विभाग मंत्रालय श्री अभिषेक अग्रवाल को सुकमा, उप सचिव मंत्रालय श्री सुनील कुमार चन्द्रवंशी को जशपुर, उप सचिव गृह विभाग मंत्रालय श्री राम प्रसाद चौहान को नारायणपुर, उप सचिव संसदीय कार्य विभाग श्री नीलम टोप्पो को बीजापुर, संयुक्त संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती यामिनी पाण्डेय को कोरिया, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सूडा श्री दुष्यंत कुमार रायस्त को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, संयुक्त संचालक छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी श्री प्रणव सिंह को सूरजपुर तथा संयुक्त संचालक छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी श्री विभोर अग्रवाल को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

   
                    WhatsApp Group                             Join Now