विधायकों ने महिलाओं को किया सम्मानित, हितग्राहियों ने योजना से मिली आर्थिक मजबूती के लिए जताया आभार-

सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन, बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने ली गई शपथ-

बिलासपुर, 23 दिसंबर 2024/ (आरुग न्यूज) छत्तीसगढ़ शासन के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर जनादेश परब के तहत पूरे जिले में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। महतारी वंदन योजना की महिला हितग्राहियों को सम्मलेन में सम्मानित किया गया। सभी विधानसभा क्षेत्र में ‘महतारी वंदन सम्मेलन’ का आयोजन विधानसभा क्षेत्र मुख्यालयों में किया गया। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में आज पं. देवकीनंदन दीक्षित सभागृह, विकासखण्ड कोटा के सांस्कृतिक भवन डी के पी शाला, स्वामी आत्मानंद स्कूल मस्तूरी, बेलतरा विधानसभा का कार्यक्रम ग्राम पंचायत लखराम एवं बिल्हा विधानसभा का कार्यक्रम रानी सती मंदिर प्रांगण में हुआ। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में धरमलाल कौशिक, बेलतरा में विधायक  सुशांत शुक्ला, कोटा में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, मस्तूरी में डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

   
                    WhatsApp Group                             Join Now