तखतपुर विधायक के खिलाफ धरना प्रदर्शन, बिना अनुमति  महतारी मूर्ति का आवरण करने की कही बात- सशक्त नारी महासंघ गनियारी

तखतपुर विधायक के खिलाफ धरना प्रदर्शन, बिना अनुमति  महतारी मूर्ति का आवरण करने की कही बात- सशक्त नारी महासंघ गनियारी

गनियारी में नवीन पंचायत भवन का हुवा लोकार्पण, इसी के साथ महिला समहू के द्वारा बनाये गए छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति का सरपंच ने करवाया अनावरण  3 घंटे तक हुआ बवाल-

तखतपुर। बिलासपुर शहर से सटे गनियारी में छत्तीसगढ़िया सशक्त महिला संगठन और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम रखा गया था और संगठन के नियमानुसार मूर्ति अनावरण के पहले छत्तीसगढ़ियों का जागरूक करने के लिए रैली निकाला जाता है तत्पश्चात पूरे विधि विधान से महतारी के प्रतिमा का अनावरण किया जाता है लेकिन आश्चर्यजनक ढंग से स्थानीय विधायक ने रैली के आए बिना, गुपचुप तरीके से छत्तीसगढ़ महतारी का मूर्ति अनावरण कर दिया गया।
जिसके विरोध में दोनों संगठन ने बिलासपुर कोटा रोड को 3 घंटे के लिए जाम कर दिया । संगठन का कहना है कि हमने काफी मेहनत से हजारों छत्तीसगढ़िया से 10, 20 रु का चंदा लेकर लेकिन करीब 60 हजार में महतारी का मूर्ति और 50 हजार में खाना , बाजा , पोस्टर, छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किए थे लेकिन विधायक ने हमसे पूछे बिना अपना स्वार्थ के लिए हमारी मूर्ति का अनावरण करके चल दिए , जो बेहद दुर्भाग्य है।
चक्काजाम को लीड कर रही नारी महासंघ के आरती पटेल ने बताया कि एक तो यहां की राष्ट्रीय पार्टी द्वारा इस राज्य के प्रतीक स्वरूप छत्तीसगढ़ महतारी का स्थापना नहीं किया जाता और हम छत्तीसगढ़ समाज के पाई पाई से मूर्ति स्थापना करते है उसको भी जबरजस्ती यहां के राष्ट्रीय पार्टी के विधायक द्वारा अनावरण कर दिया जाता है। जो बेहद दुर्भाग्य पूर्ण है। समाचार लिखे जाने तक चक्काजाम खत्म नई हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

   
                    WhatsApp Group                             Join Now