डाटा एंट्री ऑपरेटर संघ अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर, धान केंद्रों में खरीदी प्रभावित-

डाटा एंट्री ऑपरेटर संघ अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर, धान केंद्रों में खरीदी प्रभावित-

बिलासपुर। अपनी मांगों लेकर प्रदेश के धान खरीदी केंद्रों में कंप्यूटर ऑपरेट संघ द्वारा हड़ताल कर दिया है, जिससे किसानों का टोकन कटना बंद हो गया है,

आप को बता दें कि धान ऑपरेटर संघ ने धान खरीदी के बीच में हड़ताल कर दिया है जिससे किसानों को समस्या का सामना करना पड़ेगा, इस मुद्दे पर जिला सहकारी बैंक के सीईओ सुनील सोढ़ी का कहना है कि सभी केंद्रों में काम प्रभावित नही हुआ है कुछ केंद्रों में ही काम प्रभावित हो रहा है।

धान खरीदी ऑपरेटर संघ के प्रदेश संयोजक विधा शंकर यादव का कहना है कि 22 समितियों को छोड़ कर शेष सभी समितियां के ऑपरेटर हड़ताल पर है वर्तमान में जिले के अंदर 140 समितियां है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

   
                    WhatsApp Group                             Join Now