उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी सौगात, बेलतरा के लिए 21.25 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी सौगात, बेलतरा के लिए 21.25 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

अब नहीं रहेगा कोई भी घर कच्चा, खोज खोज कर बनाएंगे पक्का : श्री अरुण साव
बिलासपुर, 16 मई 2025/उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की गांव गोंदइया में आयोजित समारोह में क्षेत्र के विकास के लिए 21 करोड़ 25 लाख रुपए से अधिक लागत के 44 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें इन प्रमुख रूप से गोंदइया में 12 करोड़ 1 लाख की लागत से एनीकेट निर्माण और अरपा नदी में जल संसाधन विभाग के एक करोड़ 69 लाख की लागत से डाइक निर्माण तथा लगरा में दो करोड़ 81 लाख की लागत से एनीकेट प्रोटक्शन वॉल का निर्माण शामिल है। समारोह की अध्यक्षता स्थानीय विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने की। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कहा सरपंच,पंच, जनपद सदस्य एवं ग्रामीण किसान जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

   
                    WhatsApp Group                             Join Now